BREAKING

अमोलक भवन में भिक्षु चरमोत्सव - रायपुर

Share:

रायपुर - युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञा जी, समणी करुणा प्रज्ञा जी, समणी सुमन प्रज्ञा जी के सान्निध्य में तेरापंथ अमोलक भवन में आचार्य भिक्षु चरमोत्सव पर विशेष प्रवचन का आयोजन दिनांक 8 सितंबर 2022 को श्रावक-श्राविकाओं की गरिमामय उपस्थिति श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर द्वारा किया गया। समणी करुणा प्रज्ञा जी ने तेरापंथ धर्मसंघ के प्रवर्तक व प्रथम आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के जीवन के संघर्षों से परिचित कराया। समणी सुमन प्रज्ञा जी ने ओजस्वी व प्राणवान गीत 'सांवरिये री अजब कहानी....' से वातावरण को भिक्षुमय बना दिया। समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञा जी ने तीन प्रकार के व्यक्ति होते है परिभाषित करते हुए एक प्रकार भिक्षु द्वारा अपनाए 'मार्ग में आने वाली कठिनाईयों को जानते हुए भी उस सही पथ का गमन करने वाला बताया' साथ ही समणी वृंद ने भादुड़ी तेरस गीत का संगान कर प्रेरणा प्रदान किया। अंत में संघ गीत द्वारा चरमोत्सव आयोजन का समापन हो सका।

Share:

Popular News