BREAKING

सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का वादा पूरा कर रही सरकार - अकबर

Share:

कवर्धा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने ग्राम पंचायत बचेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में 210 बी.पी.एल. राशन कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का जो वादा किया था उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के पश्चात पूरा किया जा रहा है। ग्राम बचेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बचेड़ी, दैहानडीह, बिरनपुर कला, सारी, चंदैनी, बड़ौदाकला आदि ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमने यूनिवर्सल (सार्वभौम) पीडीएस के तहत एपीएल व बीपीएल सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। वर्तमान में राज्य सरकार इस वादे को पूरा करने सभी परिवारों का राशन कार्ड उपलब्ध करा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने पहले सभी हितग्राहियों का नाम पढा जिन्हें राशन कार्ड का वितरण किया जाना था। इसके पश्चात उन्होंने हितग्राहियों को अपने हाथों से राशन कार्ड सौंपा। उल्लेखनीय है कि राशन कार्ड परिवार की महिला सदस्य के नाम पर ही जारी किया जाता है। राशन कार्ड में अन्य सदस्यों का नाम भी अंकित रहता है। इस अवसर पर सरपंच बचेड़ी-गीताबाई सरपंच बिरनपुरकला-योगेश्वरी वर्मा, सरपंच सारी-सुन्दर पटेल, सरपंच दैहानडीह-उमेदी पटेल, सरपंच चंदैनी-रमेश यादव, सरपंच बड़ौदाकला-रामकुमार पटेल, मोहम्मद कलीम, स.लोहारा जनपद अध्यक्ष- लीलाधनुक वर्मा, उपाध्यक्ष-मंजु शरद बांगली, जनपद सदस्य अशोक मंडावी, जगबती साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि-होरीलाल साहू,, कृषि उपज मंडी कवर्धा के अध्यक्ष-नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष-चोवा साहू, मंडी सदस्य-आनंद ओगरे, नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभापति जमील खान,, कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य-भगवान सिंह, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य-हरिसिंह पटेल, रामचरण पटेल, भरत वर्मा, राजेश शुक्ला, पारस अग्रवाल, नेतराम जंघेल आदि उपस्थित थे।

Share:

Popular News