बोडला - नगर पंचायत के गौरी माता वार्ड क्रमांक एक में बैठक रखा गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य था की जनता की समस्या को जानना और पूछना की आपको क्या समस्या है। पार्षद ओमप्रकाश शर्मा का वादा था, की मेरा कार्य यदि आपको ढाई वर्ष के बाद समझ नही आता है, या अनुचित लगता है, तो आप मेरा इस्तीफा स्वीकार करिए, जिस पर वार्ड के लगभग प्रत्येक घर से आए हुए सदस्यो ने कहा आप अपने पद पर बने रहिए, आपसे हमे कोई समस्या नहीं है। पार्षद ने बताया की शासन से प्राप्त निधि की राशि जो प्रति वर्ष आता है, उसमे क्या काम कराए...जिस पर वार्ड की जनता ने कहा की यशवंत यादव वाला गली सीसी होना चाहिए, दूसरा मांग नहर पार और डाबरी पार में नल जल योजना आना चाहिए और डाबरी पार में ही एक स्नानागार बनना चाहिए जो को निधि के द्वारा बनवाए जाने पर सभी की सहमति बनी है। इस बैठक में बालीराम साहू, कुमार निर्मलकर, सम्मत पटेल, पप्पू साहू, राजेंद्र लांझे, बाला पटेल, फगुवा मंडल, जोहान भाई, बहोर सिंह, नवल धुर्वे, शंकर लाँझे, सरजू यादव सहित वार्ड प्रमुखतः लोग उपस्थित थे।