पोंडी - आज सहारा इंडिया के पांडातराई के निवेशक पोंडी ब्रांच पंहुंचकर अपनी जमा रकम वापस करने की मांग की, निवेशको का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर द्वारा अपने करीबियों को 50 फीसदी से लेकर 70 फीसदी तक कि राशि भुगतान किया जा रहा है, लेकिन अन्य निवेशकों को सेबी व सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर गुमराह किया जा रहा है, पांडातराई के निवेशकों के पोंडी शाखा पहुंचने पर यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि जून 2022 तक अपने चहेतों को राशि भुगतान की गई है, जो घोर पक्षपात और लापरवाही की श्रेणी में आता है, जैसे ही ब्रांच मैनेजर को आक्रोशित जमाकर्ताओं के आने की भनक लगी, वो समय रहते शाखा से रफूचक्कर हो गए तथा फोन लगाने पर कवर्धा में तथा कुछ पल में रायपुर में होनी की बात कही, तथा बार-बार निवेशकों मशक्कत करने पर शाखा के मुख्य द्वार का गेट खोला गया !! https://youtube.com/watch?v=OCU_vNjGoMw&feature=share निवेशकों ने अपने आवेदन के माध्यम से कहा कि जल्द ही हमारे राशि का भुगतान नही किया गया, तो जिलाधीश महोदय को आवेदन देकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसमें सहारा सोसायटी के संचालकों शाखा प्रबंध एवं लेखापाल के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की भी कार्यवाही की जाएगी, तथा कुकदूर में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात में भी पहुंचकर ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया !!!