BREAKING

अभद्र वीडियो क्लिप बनाने वाले पर FIR दर्ज कराने पहुंची पण्डरिया एनएसयूआई।

Share:

पंडरिया - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यकर्त्ता की फोटो को संपादन (एडिट) करके गलत तरीके से पेश करने वाले की खिलाफ पंडरिया NSUI की टीम पण्डरिया थाना जाकर थाना निरीक्षक को ज्ञापन सौपकर एफ आई आर दर्जकर कार्यवाही करने की मांग की है।

एनएसयूआई छात्र नेता रवि मानिकपुरी ने कहा की अभद्र वीडियो क्लिप बनाने वाले की मंशा हमारे प्रदेश के मुखिया का छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, जिसका हम कड़ी निंदा करते हैं, और मांग करते है, की जिस किसी ने भी वीडियो क्लिप एडिट किया है, उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही हो ताकि फिर से कोई छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी का छवि धूमिल करने का प्रयत्न न करे। [video width="960" height="1920" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220922-WA0094.mp4"][/video]   सोशल मीडिया के माध्यम से किसी न किसी तरह का पोस्ट कई बार कर दिया जाता है, बातों को तोड़ मरोड़कर कर पेश किया जाता है, ऐसे लोगो को संज्ञान में लिया जाए। कार्यवाही नही होने की स्थिति में एनएसयूआई करेगी उग्र आंदोलन। ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से रवि मसीह, लितेश ठाकुर, रत्नेश विश्वकर्मा, अमर दास, सिम्मी मेहता, रानी, आरती कुर्रे, बालकुमारी, डेविड, करण, उपस्थित रहे।

Share:

Popular News