महामाया सेवा समिति सफाई अभियान का 72 वा चरण सम्पूर्ण।
पंडरिया - माँ महामाया और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रतिष्ठित व्यवसायी यशपाल छाबड़ा, गुरुनाम छाबड़ा, और सम्मानीय राजकुमार ठाकुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में महामाया मन्दिर परिषर रामलीला पंडाल, शनिदेव मंदिर परिषर, दुर्गा पंडाल की साफ सफाई के साथ सम्पूर्ण किया गया।

पंडित दीनदयाल जी की जयंती और स्व्च्छता पखवाड़ा का समायोजन करते हुए मंडल पदाधिकारीगणो ने सम्मलित होकर इस आयोजन को उत्कृष्ट और बेहतरीन बनाया ।
इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष (सांसद प्रतिनिधि) संजय सोनी और समिति सचिव अभिषेक शर्मा के साथ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सांसद प्रतिनिधि चन्द्रकुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, महामंत्री पदमराज टण्डन, युवामोर्चा उपाध्यक्ष लोकेशसिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी अजय बंजारे, रिंकू हलवाई, सूरज दुबे, बुध्देश राय, शेरा धावलकर उनकी पूरी टीम, महामाया सेवा समिति गर्ल्स टीम से राधिका, सन्तोषी, ज्योति कुर्रे, आरती कुर्रे नगर पंचायत कमांडो दस्ता और बहुत सारे समिति से जुड़कर कार्य करने वाले साथियों की मौजूदगी ने पवित्रता का अहसास कराते हुए आयोजन को सफल बनाया।