BREAKING

वन विभाग के कर्मचारियों के प्रताड़ना से तंग आकर बैगा युवक ने लगा ली थी फांसी। मृतक से 50 हजार मांगने वाले कर्मचारी पहुंचे जेल।

Share:

कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर के मर्ग क्रमांक 39/2022 धारा 174 जाफौ की जांच पर वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल के अधिकारी डिप्टरी रेंजर प्रवीण सिंह परिहार पिता स्व० खम्मनसिंह उम्र 42 साल, 02. डिप्टी रेंजर अनिल कुर्रे पिता मंगताराम कुर्रे हाल निवासी बैरागपारा पंडरिया के द्वारा मृतक बुधराम बैगा को कमराखोल जंगल में सागौन लकडी काटते समय पकड़े जाने पर कार्यवाही नहीं करने के बदले 50,000/ रूपये का मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर बुधराम बैगा ने दिनांक-10.09.22 के 16 बजे से दिनांक-11.09.22 के मध्य मुनमुना खार जंगल में कर्रा पेड़ के डगाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 71/22 धारा 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियो का पता तलाश किया जा रहा था।

विवेचना के दौरान आरोपीगण वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल के अधिकारी डिप्टी रेंजर प्रवीण सिंह परिहार पिता स्व० खम्मनसिंह उम्र 42 साल, 02. डिप्टी रेंजर अनिल कुर्रे पिता मंगताराम कुर्रे हाल निवासी बैरागपारा पंडरिया के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को आज दिनांक-26.09.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक सावन सारथी और थाना कुकदुर पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Share:

Popular News