पंडरिया:- पंडरिया में आज सी जी सुपर मार्ट का शुभारंभ हुआ जिंसमे मुख्यअतिथि के रूप में माननीय इंदरशाह मंडावी (संसदीय सचिव छ.ग.शासन) एवं अध्यक्षता माननीय महेश चन्द्रवँशी सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (छ.ग.शासन) का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। अतिथियो के कर कमलों से विधिवत फीता काटकर मार्ट की शुभारंभ किया गया, तथा मार्ट की अवलोकन कर खरीददारी कर प्रथम ग्राहक बने। HRSN ग्रुप ऋषभ समयंक स्वयं योगेश जैन प्रोपराइटर सीजी मार्ट, आयोजक द्वारा मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता कर रहे माननीय महेश चंद्रवंशी को मोमेंटो देकर इस पल को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दिनेश कोसरिया, सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, गौतम शर्मा, संतोष डाकलिया अध्यक्ष व्यापारी संघ, ललित धुर्वे, रमेश मेरावी जनपद सदस्य, गुरुनाम छाबड़ा, निर्मल सलूजा, गिरीराज सिंह, सत्येन्द्र चौहान, कन्हैया चंद्रवंशी, रामकुमार जायसवाल, कोमल जैन, नीरज जैन, खोवाराम भास्कर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पंडरिया, सौरभ जैन, उत्तर चंद्राकर (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुंडा), परसुराम माठले, बाबूलाल साहू, गणेशराज, संतोष ( कुम्ही सेक्टर प्रभारी), शिव गुप्ता, राजू चन्द्रवँशी, संतोष चंद्राकर, रिजवान, सुरेश चंद्राकर एवं क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।