पंडरिया - मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेलजी के कुकदुर पंडरिया प्रवास के दौरान कई तरह की अव्यवस्था देखने को मिली है, वरिष्ठ कार्यकार्य एंट्रीपास नही मिलने की शिकायत करते दिखे, छेत्रिय कार्यकर्तावो में नाराजगी देखी गई। वही छेत्र के कद्दावर नेता श्री अर्जुन तिवारी के हेलीपैड प्रवेश कार्ड पर किसी अन्य के स्वागत करने की बात आ रही है, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से गम्भीर बात है। इस सम्बंध में अर्जुन तिवारी का कहना है न ही मुझे इस सम्बंध में कोई जानकारी है, न ही मैंने कोई सहमति दी है। ये घटना बड़ी प्रशासनिक चूक मानी जा सकती है। इस पर जानकारी कर कार्रवाई होनी चाहिये। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेलजी को Z प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इनके प्रवास की जानकारी मुख्य सचिव, DGP, IG इंटेलिजेंस, गृह सचिव, IG, SP, कलेक्टर को दि जाती है, मुख्यमंत्रीजी की आगवानी कौन-कौन करेंगे इसकी सूची भी सभी को भेजी जाती है, IG इंटेलिजेंस की सहमति के बाद ही लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाता है, जानकारों का कहना है, कि मुख्यमंत्री की आगवानी कौन-कौन करेंगे इनकी सूची जिला प्रशासन के अनुमोदन के पश्चात अंतिम रूप दिया जाता है। अर्जुन तिवारी प्रदेश के कद्दावर नेता है, प्रदेश काँग्रेस कमिटी के महामंत्री है, वे जनपद अध्यक्ष व ब्लॉक कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रहे है, आमजनता व ज्यादातर अधिकारी उनसे व्यक्तिगत तौर पर परिचित है, ऐसे में उनके एंट्रीपास का दुरुपयोग करके किसी अन्य का हेलीपैड में पहुँचना गम्भीर बात है। फ़ाइल - फोटो