पंडरिया - छेत्र में मुख्यमंत्री के आने पर पंडरिया जैन समाज के एक पदाधिकारी का स्वागत के लिये अनाधिकृत तौर पर घुसना मीडिया व समाज में चर्चा का विषय बना रहा, बकेला तीर्थ का मुद्दा भी मुख्यमंत्रीजी के सामने गलत तरीके से उठाने पर समाज के लोगो ने भी शोसल मिडिया के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई, तरह-तरह के कॉमेंट्स आये, जिससे बौखलाकर जैन समाज पंडरिया का ये पदाधिकारी हमला करने की नीयत से रात 10 बजे 5-6 मोटरसाईकल में लोगो को लेकर शोसल मीडिया में कॉमेंट्स करने वाले के घर के पास पहुंचा, लोगो के बीच-बचाव से कोई बड़ी घटना होने से बच गई। बकेला तीर्थ व धर्मशाला के मुद्दे पर पहले भी स्व. गौतमचंदजी लोढा पर हमला करने की घटना हो चुकी है, 17-11-2017 को भी तत्कालीन अध्यक्ष के परिवार के द्वारा मीटिंग के बहाने बुलाकर उनका विरोध करने वालो हमला किया गया था, फिर ऐसी तरह की घटना की पुनरावृत्ति की आशंका है, जो सच हो सकती है। पंडरिया जैन समाज के प्रमुख पदों पर ज्यादातर 1 ही परिवार का कब्जा रहा है, कभी पिता, कभी पुत्र, तो कभी चाचा अध्यक्ष बन जाते है, इनकी मनमानियों पर कुछ लोग आवाज उठाते है, जो इन्हें व इनसे जुड़े लोगों को बर्दास्त नही होता है, समाज मे ऐसे लोगो के खिलाफ अब आवाज उठने लगी है।