कवर्धा - पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी बालक/ बालिका युवक-युवती एवं वृद्ध जन कबड्डी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपनी अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में आज दिनांक-02.10.2022 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में निवासरत बच्चे, बूढ़े और महिलाओं तथा जवानों को ग्राम खेल समिति के माध्यम से सीधे पुलिस से जोड़कर क्षेत्र में छुपे हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक उचित मंच प्रदान करना था। तथा उन समस्त ग्रामवासी खिलाड़ियों को कबीरधाम पुलिस के द्वारा कबड्डी का खेल खेलने हेतु खेल किट का वितरण भी किया गया था। जिसमें ग्राम खेल समिति के कुल 450 ग्राम के 900 टीम से 7200/ खिलाड़ियों ने एक साथ निर्धारित दिन 02 अक्टूबर समय प्रातः 8:00 बजे से 3:00 बजे तक अपने अपने गांव में कबड्डी का खेल खेल कर एक कीर्तिमान रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पुलिस ग्राम खेल समिति का नाम दर्ज कराया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्यों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन कुल 450 गांव के खिलाड़ियों को अपने अपने गांव में कबड्डी का खेल खेलते हुए देखकर तथा ग्राम खेल समिति के सदस्यों द्वारा खेल खेलते हुए फोटो वीडियो आदि आवश्यक साक्ष व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रस्तुत भी किया गया साथ ही शहर के छीरपानी ग्राउंड में जिले के पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं महिला पुरुष अधिकारी जवानों के साथ-साथ जिले के सम्माननीय पत्रकार गण व कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित चाइल्ड विंग फोर्स अकैडमी के नन्हे बच्चों तथा फोर्स अकैडमी कोचिंग क्लास के युवक-युवतियों के द्वारा भी कबड्डी का खेल खेलते हुए देखा गया। जिस पर कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब श्रीमती सोनल शर्मा के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को सौंपा गया।