पंडरिया :- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी में हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी के अवसर पर ग्राम समिति द्वारा दशहरा का आयोजन किया गया। जहाँ आसपास की हजारों की संख्या में दर्शकों का मेला रहता है। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी शामिल हुये। जहाँ उन्होंने प्रभु श्रीराम की झांकी में राम दरबार की पूजा कर रावणवध कार्यक्रम में शामिल रहे। नवरात्र जोत ज्वारा में नारियल भेट कर पूजा की, तत्पश्चात सभा स्थल में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर सब को दशहरा की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आमंत्रण के लिये धन्यवाद दिए।
कार्यक्रम में महेश चंद्रवंशी के साथ ललित धुर्वे ज़ोन प्रभारी, लव पटेल, रामदयाल पोर्ते, शिवकुमार धुर्वे, परसु माठले, सियाराम धुर्वे, गणेश राज, लोकेश मेरावी, दिनेश कोसरिया, शिव गुप्ता, गौतम शर्मा, अमन पाटस्कर एवं समस्त युवा कांग्रेस टीम राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा विशाल जनसमुदाय उपस्थित रहे।