BREAKING

अद्भुत अक्टूबर का हुआ समापन ● कौन बनेगा महाज्ञानी का खिताब साधना के नाम।

Share:

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर स्थित महावीर स्वामी जिनालय में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक हर रात 8.30 बजे अद्भुत अक्टूबर का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक चातुर्मास समिति के अध्यक्ष श्रीमान विवेक डागा जी ने बताया कि जप-तप और साधना के क्रम में परम पूज्य साध्वी स्नेहयशाश्रीजी म. सा. आदि ठाना 7 के पावन निश्रा में 3 अक्टूबर से अष्टाह्निका महोत्सव मनाया गया जिसका समापन रविवार को हुआ। [video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221010-WA0126.mp4"][/video] साध्वी स्नेहयशाश्रीजी की पावन निश्रा में बेमिसाल तोहफों से सजी खूबसूरत सी संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, रविवार को कौन बनेगा महाज्ञानी स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें महाज्ञानी का खिताब साधना बेगानी ने अपने नाम किया। उन्होंने तीर्थंकर की माता के सपनों की संख्या, महावीर स्वामी के शासन के वर्षों की जानकारी और ऑडियो के साथ धर्म संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर दिए। कौन बनेगा महाज्ञानी की संयोजक डौंडी लोहारा ग्रुप की निशा लोढ़ा है। [video width="640" height="480" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221010-WA0127.mp4"][/video] इधर, 10 अक्टूबर की शाइनिंग स्टार गीत, नृत्य, कव्वाली और नाटक के प्रश्न उत्तर बच्चों के लिए लेकर आ रहा है। कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू होगा।

Share:

Popular News