रायपुर - टैगोरनगर निवासी एवं सदर बाजार कोतवाली चौक स्थित ज्वेलर्स अनोपचन्द भंसाली के संचालक श्री कमल भंसाली, रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भंसाली, श्री ऋषभदेव श्वेताम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अभय भंसाली, पारस व प्रकाश भंसाली की माताजी श्रीमती रतनदेवी भंसाली उम्र 87 वर्ष (धर्मपत्नी स्व.श्री मनोहरमल जी भंसाली) तथा शांतिलाल व पंकज की चाची व सुनील, संजय, संतोष, दिलीप व विनोद की बड़ी मम्मी एवं विकास, रोहित, मोहित, गौरव, पलाश, शौर्य, ऋत्विक, ऋषभ, श्रेयांस, भविष्य, दक्ष, यश, पुण्य, मंत्र, प्रबल, हार्दिक व जय भंसाली की दादी का निधन आज शुक्रवार दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 8:21 बजे हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3.30 बजे उनके निजी निवास स्थान भंसाली कल्पवृक्ष, टैगोर नगर, गोकुल गार्डन के सामने से मारवाड़ी श्मशान घाट रायपुर जाएगी। शोकाकुल - समस्त पानी बाई आसकरन भंसाली परिवार, टैगोरनगर, रायपुर