रायपुर। श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट एवं दिव्य चातुर्मास समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रसंत श्रीललितप्रभजी एवं डॉ. मुनिश्री शांतिप्रियजी की प्रेरणा से 22 से 26 अक्टूबर तक जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में कला प्रदर्शनी ‘जिनशासन रंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। जैन समाज की कला-विशेषज्ञ बहिनों द्वारा धर्म, संस्कृति एवं दर्शन की जीवंत प्रस्तुति पर आधारित यह कला प्रदर्शनी-जिनशासन रंगोत्सव प्रतिदिन दर्शन के लिए प्रात: 7 से 10 एवं शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी। कला प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 22 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस कला प्रदर्शनी जिनशासन रंगोत्सव का आयोजन श्रीमती कुसुम श्रीश्रीमाल, शोभा श्रीश्रीमाल, पूजा बोथरा, अंकिता बरड़िया, सुषमा गिड़िया व पूजा बैद के संयोजकत्व में किया जा रहा है।
संयोजक श्रीमती कुसुम श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी- जिनशासन रंगोत्सव में विशेष रूप से समाज की प्रतिभावान महिलाओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक से लेकर निर्वाण कल्याणक तक के विविध प्रेरक प्रसंगों का जीवंत चित्रण आकर्षक रंगोली के माध्यम से भी किया जाएगा। निर्माण से निर्वाण तक नामक इस कलात्मक रंगोली कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान के जीवन पर आधारित विविध प्रसंगों में से प्रतिदिन अलग-अलग चित्रण होगा। विविध धार्मिक-सांस्कृतिक व धर्म-दर्शन के विषयों से सजी यह पूरी प्रदर्शनी के दर्शन-अवलोकन से दर्शकों का रोम-रोम पुलकित हो उठेगा।
जैन दादाबाड़ी में पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘जिनशासन रंगोत्सव’ आज से
रायपुर। श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट एवं दिव्य चातुर्मास समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रसंत श्रीललितप्रभजी एवं डॉ. मुनिश्री शांतिप्रियजी की प्रेरणा से
22 से 26 अक्टूबर तक जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में कला प्रदर्शनी ‘जिनशासन रंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। जैन समाज की कला-विशेषज्ञ बहिनों द्वारा धर्म, संस्कृति एवं दर्शन की जीवंत प्रस्तुति पर आधारित यह कला प्रदर्शनी-जिनशासन रंगोत्सव प्रतिदिन दर्शन के लिए प्रात: 7 से 10 एवं शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी।
कला प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 22 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस कला प्रदर्शनी जिनशासन रंगोत्सव का आयोजन श्रीमती कुसुम श्रीश्रीमाल, शोभा श्रीश्रीमाल, पूजा बोथरा, अंकिता बरड़िया, सुषमा गिड़िया व पूजा बैद के संयोजकत्व में किया जा रहा है। संयोजक श्रीमती कुसुम श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी- जिनशासन रंगोत्सव में विशेष रूप से समाज की प्रतिभावान महिलाओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक से लेकर निर्वाण कल्याणक तक के विविध प्रेरक प्रसंगों का जीवंत चित्रण आकर्षक रंगोली के माध्यम से भी किया जाएगा। निर्माण से निर्वाण तक नामक इस कलात्मक रंगोली कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान के जीवन पर आधारित विविध प्रसंगों में से प्रतिदिन अलग-अलग चित्रण होगा। विविध धार्मिक-सांस्कृतिक व धर्म-दर्शन के विषयों से सजी यह पूरी प्रदर्शनी के दर्शन-अवलोकन से दर्शकों का रोम-रोम पुलकित हो उठेगा।