रायपुर, 22 अक्टूबर। राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभजी महाराज और मुनि श्री शांतिप्रिय सागरजी के सानिध्य में एम.जी. रोड स्थित जैन दादावाड़ी में जिनशासन रंगोत्सव कला प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में त्रिलोकचंद बरडिया, विजय कांकरिया, राजेंद्र गोलछा, पारस पारख, प्रशांत तालेड़ा, प्रकाश सुराणा, सुरेश बरडिया, रंगोत्सव संयोजिका कुसुम श्रीश्रीमाल, शोभा श्रीश्रीमाल, पूजा बोथरा, अंकिता बरडिया, सुषमा गिडिया, पूजा वैद विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलाकार ट्विंकल बैद, स्वर्णा लूनिया, राशि कानूगा, सुष्मिता सिंघवी, दिव्या झाबक, नेहा श्रीश्रीमाल, स्नेहा बरडिया, सिद्धार्थ सोनी, अजय देशकर, कल्पना लुणावत, प्रेरणा ओसवाल, पुष्पा कोठारी, सिल्की ओसवाल, खुशी कोठारी, देशना जैन, श्वेता पारख, वर्षा बाफना, निक्की गुलगुलिया, कपिल हरपाल, ऋषभ लुणावत और इवेंट मैनेजमेंट निखिल गोलछा व कंटेंट राइटर पूजा जैन का चातुर्मास समिति एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया।
यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 26 अक्टूबर तक 4 दिनों के लिए सुबह 7:00 से 10:00 और शाम 6:00 से 10:00 तक खुली रहेगी।
