रायपुर - दिनांक 23 अक्टूबर 2022 तेरापंथ अमोलक भवन, रायपुर में आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञाजी, समणी करुणा प्रज्ञाजी, समणी सुमन प्रज्ञाजी के सान्निध्य में दीपावली पर्व को ध्यानार्थ करते हुए विशेष अनुष्ठान जप का आयोजन किया गया। समणी वृंद ने दीपावली का जैनधर्म में महत्त्व को समझाते हुए तपमय मनाने प्रेरणा दी गई।
अनुष्ठान के साथ ही TPF, रायपुर के नव मनोनित अध्यक्ष श्री तरुण नाहर ने अपनी कार्यसमिति के साथ शपथ ग्रहण करने के साथ ही TPF की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।
आयोजन में पूर्व जज साहब गौतम चौरड़िया, सुनील जैन, बसंत गोयल, वीरेंद्र डागा ने अपनी शुभकामनाएं भावनाएं व्यक्त की। आयोजन में पूर्व जज गौतम चौरड़िया का अभिनंदन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर की ओर से नवरतन डागा ने किया। संचालन कलश नाहर व आभार अरुण सिपानी द्वारा किया गया।