रायपुर - श्री सीमंधर स्वामी जैनमंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में दीपावली पर्व, भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण व प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामीजी के कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम 26 अक्टूबर को प्रातः 5 . 30 बजे मनाया जाएगा।
भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण पश्चात प्रातः कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका शासन प्रभाविका प्रवर्तिनी श्री निपूणा श्री जी म सा की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा श्री स्नेहयशा श्री जी म सा की सुशिष्याओं की पावननिश्रा में मंदिरजी के पट्ट महेन्द्रकुमार तरुणकुमार कोचर परिवार द्वारा खोले जाएंगे।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद, महासचिव महेन्द्र कोचर व ट्रस्टी नीलेश गोलेच्छा ने बताया कि सकल श्रीसंघ द्वारा गुरुभगवंत के साथ चैत्यवंदन की क्रिया की जावेगी। निर्वाण व कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाया जावेगा, शुभ आशीर्वाद प्रदाता प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म सा व कैवल्यधाम तीर्थप्रेरिका शासन प्रभाविका प्रवर्तिनी श्री निपूणा श्री जी म सा की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा श्री स्नेहयशा श्री जी म सा की सुशिष्याऐं गौतम रासा का श्रवण धर्मसभा को कराएंगी।
निर्वाण एवं कैवल्य कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी शासननायक श्री महावीर स्वामीजी मूलचंदजी संतोषकुमारजी सरलादेवी बैद, श्री सीमंधर स्वामीजी श्री राजेशजी करुणाजी सिंघी, अरिहंत हाईट्स, श्री गौतम स्वामीजी अजित कुमार श्रेयांस कुमारजी पटनी, दादागुरुदेव का लड्डू श्री महेन्द्र कुमारजी सौरभ कुमार धाड़ीवाल परिवार हैं। चैत्यवंदन के बाद श्री सीमंधर स्वामी व दादा गुरुदेव की आरती व मंगलदीपक के चढ़ावे बोले जावेंगे । साध्वी जी द्वारा गौतम रासा का भावपूर्ण वांचन किया जावेगा ।