रायपुर - श्री सीमंधरस्वामी जैनमंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में दीपावली पर्व अमावस्या के अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा सम्पन्न हुई। पूजा में वर्धमान चोपड़ा, ललित लुनिया, पदम गोलछा, निलमचंद बरडिया, डॉ योगेश बंगानी, धीरेंद्र सेठ, श्रीमती मंजू कोठारी, ममता नाहर, विवेक बैद, दीप्ति बैद उपस्थित रहे।
आरती व मंगल दीपक से पूजा सम्पन्न हुई, श्रद्धालुओं को प्रभावना दी गई। भगवान महावीरस्वामी के निर्वाण व प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामीजी के कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम 26 अक्टूबर को प्रातः 5.30 बजे मनाया जाएगा। भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण पश्चात प्रातः कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका शासन प्रभाविका प्रवर्तिनी श्री निपूणा श्री जी म सा की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा श्री स्नेहयशा श्री जी म सा की सुशिष्याओं की पावन निश्रा में मंदिरजी के पट्ट महेन्द्रकुमार तरुणकुमार कोचर परिवार द्वारा खोले जाएंगे। सकल श्रीसंघ गुरुभगवंत के साथ चैत्यवंदन की क्रिया की जावेगी, निर्वाण व कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाया जावेगा। शासन प्रभाविका प्रवर्तिनी श्री निपूणा श्री जी म सा की सुशिष्या श्री स्नेहयशा श्री जी म सा की सुशिष्याऐं गौतम रासा का श्रवण धर्मसभा को कराएंगी।
निर्वाण एवं कैवल्य कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी शासननायक श्री महावीर स्वामीजी - मूलचंद जी संतोष कुमारजी सरलादेवी बैद, श्री सीमंधर स्वामीजी - श्री राजेशजी करुणाजी सिंघी, अरिहंत हाईट्स, श्री गौतम स्वामीजी - अजितकुमार श्रेयांसकुमारजी पटनी, दादागुरुदेव का लड्डू - श्री महेन्द्र कुमारजी सौरभकुमार धाड़ीवाल परिवार हैं।