मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
रायपुर - ज्योतिर्मठ उत्तराखंड के कार्यकारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पहली बार रायपुर पहुंचे हैं, रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की और आशिर्वाद लिया।

दरअसल ज्योतिर्मठ उत्तराखंड के कार्यकारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं, वे रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में ठहरे हुए हैं, जहां जाकर सीएम बघेल ने मुलाकात की।