BREAKING

कबीरधाम जिले में धान खरीदी का महापर्व प्रारम्भ, पहले दिन जिले के 19 समितियों में शुरू हुई धान खरीदी।

Share:

कवर्धा - कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने धान खरीदी के पहले दिन धान उपार्जन केंद्रों का अवलोकन किया। कबीरधाम जिले में महिला किसान कलेन्द्री बाई समर्थन मूल्य में धान बेचने वाली पहली किसान बनी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के लालपुर कला, खैरबना कला, सोनपुरी, रानीगुड़ा और पिपरिया के धान खरीदी केंद्रों का अवलोकन किया। कलेक्टेट श्री महोबे ने धान खरीदी केंद्रों का अवलोकन करते हुए किसानों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कवर्धा में आयोजित राज्योत्सव मेले में शामिल होने के लिए किसानों को न्यौता भी दिया। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा जिले में शांति एवं सुचारू रूप से होगी धान खरीदी, किसानों की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा निराकरण, सभी पंजीकृत किसानों से करेंगे समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी। https://youtube.com/watch?v=hJhsOeWMGAA&feature=share   धान खरीदी तैयारियो की महत्वपूर्ण जानकारियां। धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 103 समिति-90 समिति पंजीकृत किसान- एक लाख 22 हजार 332 किसान धान का रकबा - कुल रकबा 1 लाख 8 हजार 690 हेक्टर धान खरीदी का लक्ष्यः 4 लाख 67 हजार में टन जिले के हर एक धान खरीदी केन्द्रों के लिए होगी नोडल अधिकारी कवर्धा, 01 नवम्बर - पूरे प्रदेश के साथ कबीरधाम जिले में भी राज्य सरकार के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व प्रांरभ हो गया है। किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष एक माह पहले अर्थात तीस दिन पहले ही धान खरीदी शुरू की गई है। पहले धान खरीदी की शुरूआत 1 दिसंबर से होती थी। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज धान खरीदी के पहले दिन जिले के लालपुर कला, खैरबनाकला, सोनपुरी रानी सागर और पिपरिया सहित विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का अवलोकन किया। धान खरीदी के पहले दिन किसानों के चेहरे में धान खरीदी के महापर्व को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है। समिति प्रबंधकों एवं अध्यक्षों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की विविधत पूजा अर्चना कर धान खरीदी का महापर्व मनाया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने भी अवलोकन के दौरान लालपुर कला में विविधत पूजा अर्चना में शामिल हुए। कलेक्टर श्री महोबे ने सर्मथन मूल्य पर पहले दिन धान बेचने आए सभी पंजीकृत किसानों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। कलेक्टर ने कवर्धा में के पीजी कालेज मैदान में आयोजित होने वाले राज्योत्सव मेले में शामिल होने के लिए किसानों को अपनी तरफ से न्यौता भी दिया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत आज 1 नवम्बर से होने हो गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 90 सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 103 धान उपर्जान केन्द्र बनाए गए है, जिसके माध्यम से जिले के सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इस वर्ष जिले में 1 लाख 22 हजार 332 किसानो ने अपना पंजीयन कराया है। उन्होने कहा कि जिले में शांति पूर्ण एवं सुचारू रूप से धान खरीदी कराने के लिए जिले के सभी 103 उर्पाजन केन्द्रों में एक-एक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए गए है, जो अपने-अपने उर्पाजन केन्द्रों में शांति एवं सुचारू रूप से धान खरीदी कार्यों का संपादित कराएंगे। इसके अलावा किसानों को उनके धान बेचने में होने वाली सभी तकनीकि खामियों एवं त्रुटियों को सुधार कराने के लिए उन्हे जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। किसी भी किसानों को अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन स्तर पर सभी त्रुटियों से सुधार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसमें सबंधित एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने ठीक एक दिन पहले कबीरधाम जिले के 19 धान खरीदी केन्द्रो में 44 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन लिया था। वहीं किसान टोकन तुहर हाथ ऑनलाईन एप्स के माध्य से आज पांच किसानों ने टोकन प्राप्त कर धान बेचने आए थे। इन किसानों से पहले दिन 1 हजार 466 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

Share:

Popular News