BREAKING

कुम्ही में संकुल स्तरीय शालेय क्रीड़ा के समापन में पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप पहुँचे महेश चन्द्रवँशी।

Share:

पंडरिया - ग्राम कुम्ही में संकुल स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन में ग्राम कुम्ही में मुख्यअतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी पहुँचे। सर्वप्रथम महेश चंद्रवंशी के आगमन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता, ग्रामीण, स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया । महेश चंदवंशी द्वारा सभी खेलो में प्रथम स्थान आने वाले को इनाम वितरण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले को भी उचित इनाम दिया गया, उन्होंने ने अपने उदबोधन में छात्रों को शुभ आशीष एवं अतिथि हेतु साधुवाद दिया। कार्यक्रम में महेश चंद्रवंशी के साथ ग्राम सरपँच, पंच, दिनेश कोसरिया (अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य), रामकुमार ठाकुर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष) पदुमराज सिंह (सोसायटी अध्यक्ष), पुखराज चन्द्रवँशी (जनभागीदारी स्कूल अध्यक्ष), शत्रुघ्न चन्द्रवँशी (सेक्टर अध्यक्ष), अमित चन्द्रवँशी, राजू चन्द्रवँशी ग्रामवासी व स्कूली बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Share:

Popular News