BREAKING

चमत्कारी श्री जैन दादाबाड़ी में कार्तिक पूर्णिमा पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा।

Share:

रायपुर - जैन चातुर्मास के समापन अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री सीमंधर स्वामी जैनमंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में श्री सिद्धाचल के पट्ट के सम्मुख चैत्यवंदन किया जावेगा। कार्तिक पूर्णिमा के शुभदिवस 10 करोड़ मुनि सिद्धाचल पर्वत पर मोक्ष सिधारे थे। अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा प्रातः 9.30 बजे से आरम्भ होगी, पूजा पश्चात गुरुप्रसादी लाभार्थी परिवारों की ओर से रखी गई है।

Share:

Popular News