BREAKING

छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य जहां सभी का राशन कार्ड, सार्वाधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदी और भूमिहीन मजदूर को 7 हजार राशि प्रदान करती है - मंत्री अकबर

Share:

कवर्धा, 10 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज गुरूवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा कृषि उपज मंडी में धान खरीदी का शुभारंभ किया। किसानों और मंडी के प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने मंत्री श्री अकबर का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मंत्री श्री अकबर ने सर्वप्रथम भारत माता की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। उन्हांने कांटा-बांट का विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया और किसानों से चर्चा कर फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। 01 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा की किसान द्वारा धान की कटाई देर से होने के कारण अभी तक अपने धान को बेचने नही आए थे। किसान द्वारा धान की कटाई होने के बाद आज यहां धान बेचने के लिए लाया गया है, जिससे आज यहां धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जहां सभी का राशन कार्ड, सार्वाधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदी और किसानों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 7 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल सके इसमें किसी भी प्रकार की कठनाई न हो इसके लिए सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मनोनित किया है। समिति से धान का विक्रय, जल्दी उठाव और उसके बाद किसानों को राशि का भुगतान बिना किसी परेशानी के जल्दी हो, इन सभी की व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मनोनित किया है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य भगवान सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, राजेश शुक्ला, सेवा सहाकारी समिति अध्यक्ष रमेसर पटेल, श्रीमती रानू दूबे, समिति प्रबंधक ईश्वरी साहू, ताराचंद झारिया, मंगलदास, मोहनदास, हीरालाल साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share:

Popular News