BREAKING

किसानों को 25 सौ रुपए क्विंटल से अधिक कीमत में हो रहा भुगतान, भूपेश बघेल सरकार ने अपना वायदा निभाया - कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर।

Share:

कवर्धा, 10 नवम्बर 2022 - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने अपना वायदा निभाया है तथा चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को अमलीजामा पहनाया है।श्री अकबर आज कवर्धा विधानसभा के सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों को पदभार ग्रहण कराने के अवसर पर कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। अकबर ने गुरुवार को कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर थे। उन्होंने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने ग्राम सुरजपुरा जंगल में धीरपाल सिंह, ग्राम जुनवानी में उनेश्वर धुर्वे, ग्राम रौचन में बाबूलाल साहू और ग्राम राजानवागांव में शिवप्रसाद पटेल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। https://youtu.be/K39UyzZT5us कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि धान उत्पादक राज्य छत्तीसगढ़ में 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने की बात कही गई थी। आज 2540 रुपए में धान खरीदा जा रहा है।इस वर्ष की जो खरीदी होगी उसका भुगतान 2640 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा । धान के समर्थन मूल्य से अधिक दर पर भुगतान किया गया तो केंद्र सरकार ने आपत्ति जता दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इसका भी रास्ता निकाल लिया गया।राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाकर समर्थन मूल्य से जो अधिक राशि थी उसका भुगतान किया गया।राज्य सरकार प्रति वर्ष 25 हजार से तीस हजार करोड़ का धान खरीदी करती है।केंद्र सरकार इसके लिए कोई राशि राज्य सरकार को अपने और से नहीं देती है। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लाकर इस तरह के प्रत्येक मजदूर को प्रति वर्ष 7 हजार रुपए का भुगतान कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों को हमारी सरकार आने के बाद से 25 सौ रुपया प्रति मानक बोरा के स्थान पर 4 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो।परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया कार्ड बना दिया जा रहा है।पिछले छह वर्षों में लगभग तीस हजार नए कार्ड बनाए गए हैं ।आगे भी इस तरह के कार्ड बनाए जायेंगे। https://youtube.com/watch?v=C9elEKXhSFA&feature=share कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी तरह से कराएं इसलिए राज्य सरकार ने समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बारदाना की उपलब्धता,किसानों को टोकन दिलाने से लेकर उन्हें धान खरीदी का भुगतान दिलाने का कार्य समितियों के अध्यक्ष करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,बउपाध्यक्ष चोवा साहू, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य भगवान सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, लोहारा जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, उपाध्यक्ष मंजू शरद बांगली, बोडला जनपद अध्यक्ष अमिता-प्रभाती मरकाम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share:

Popular News