BREAKING

पंडरिया क्षेत्र के प्रत्येक राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होना मेरा कर्तव्य मेरे सुख-दुःख के साथी हैं पंडरिया के मतदातागण :- अर्जुन तिवारी

Share:

पंडरिया :- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों से सक्रिय चेहरा जनप्रिय नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पंडरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष वर्तमान प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर जिले के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं से दूर संगठन के समर्पित सिपाही के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके है। श्री तिवारी प्रारंभ से ही संगठन औऱ सत्ता के शिखर नेतृत्व के क़रीबी औऱ विश्वसनीय रहे तथा उन्हें गम्भीर जिम्मेदारियों का निर्वाह करने योग्य समझा जाता रहा है, पार्टी के ईमानदार, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले श्री तिवारी की लोकप्रियता क्षेत्र में इतनी है, कि उन्हें विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता भी पूरा सम्मान देते हैं। तथा उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हैं, "लोगों का मानना है कि अर्जुन भैया का केवल एक भाषण लोगों की मानसिकता बदल देता है, क्योंकि वह जो भी बोलते हैं ईमानदारी से बोलते हैं औऱ उनका वक्तव्य उनकी दिल की आत्मा की आवाज़ होता है"।

गांधीवादी विचारधारा को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले बेदाग एवं निर्विवाद जीवन जीने वाले श्री तिवारी क्षेत्र के युवाओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली पसंद रहने वाले प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बहुत पहले से ही काफ़ी तेज़ी से सक्रिय होकर जनसम्पर्क एवं दौरा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं इसी कड़ी में आज वे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलानसरी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व.रामनारायण चंद्रवंशी जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए जहां वे चंद्रवंशी निवास में पहुचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी शोक सवेंदना व्यक्त की इस दरम्यान श्यामनारायण चन्द्रवंशी, कपील नारायण चन्द्रवंशी, हरनारायण चन्द्रवंशी, कांग्रेस कार्यकर्ता चिंताराम चंद्रवंशी, बलराम चन्द्रवंशी, विजय चन्द्रवंशी बलॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, अरुण साहू कांग्रेस कार्यकर्ता, परमेश्वर चन्द्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, रामचन्द्र साहू, लखीराम साहू, रामप्रसाद साहू, रमेश चन्द्रवंशी, गोवर्धन साहू, हनुमान चन्द्रवंशी, तुकाराम चन्द्रवंशी, इत्यादि लोगों से मेल मुलाकात किए जहां उनसे सामाजिक, एवम पारिवरिक चर्चा किए।आ ततपश्चात श्री तिवारी दशरंगपुर गए जहां वे श्री हनुमानजी के मंदिर में दर्शन किए दर्शन कर प्रभु श्रीराम दूत हनुमानजी से आशीर्वाद लिए कांग्रेसजनों से मेलजोल किए जहां वे राजनीतिक, धार्मिक, पारिवारिक, एवं समाजिक चर्चा किए इस दौरान उत्तरा दिवाकर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुंडा, पालनसिंह बैस, दौलत गिरी, प्रदीप जायसवाल पार्षद पांडातराई, नीरज सलूजा युवा कांग्रेस, त्रिलोकचंद्र निर्मलकर, रूपेश यादव ,सूरज यादव प्रदेश सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग, सुमितपाल रोमी खनूजा ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुंडा, सन्तोष साहू, मिकी चन्द्रवंशी, सुरेश सिंह, अफज़ल, झल्लू यादव सहित पार्टी के तमाम तरह के कार्यकर्ता साथीगणों से भेंट-मुलाकात कर विभिन्न प्रकार के विषयों पर चर्चा कर हालचाल जाना। https://youtube.com/shorts/zxnjMr-JAvQ?feature=share   दौरे के अगली कड़ी में श्री तिवारी चारभांठा गए जहां वे लालजी चन्द्रवंशी, तुलसी राम चन्द्रवंशी, लेखाराम, पुष्कर सिंह, रविशंकर सिंह, रामजी चन्द्रवंशी, सन्तोष साहू, मोतीराम, मुरारी चन्द्रवंशी, भूपेंद्र चन्द्रवंशी आदि लोगों से मिलकर मौजूदा राजनैतिक हालातों पर चर्चा कर विभिन्न प्रकार से सम्बंधित विषयों पर वार्तालाप किए व उनका कुशलक्षेम जाना। यह बताना विदित होगा कि जनसम्पर्क दौरा कार्यक्रम के अगले पड़ाव पर श्री तिवारी ग्राम पंचायत पुतकी गए जहां वे दौलत गिरी, अमर यादव, मुन्ना यादव, सन्तोष साहू, झल्लु यादव, सहित वरिष्ट कांग्रेसजनों से भेंटवार्ता किए तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनसे उनके मौजूदा स्थिति एवं समस्याओं के विषय पर चर्चा कर उन लोगों का हाल-चाल पूछा। दौरा कार्यक्रम के अगले कड़ी में श्री तिवारी मंझोली पहुचे जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से मेलमिलाप कर उनका कुशलक्षेम पूछा रिजवान खान सहित तमाम लोगों से उनका ख़ैरियत जाना व समस्त प्रकार के स्थितियों के सम्बंध में वार्तालाप किए वहा उपस्थित रवि भाई, रोजदार जी, एवं अन्य पार्टी के लोगो से मुलाक़ात किए व उनके स्थितियों के विषय को जाना। जनसम्पर्क दौरा कार्यक्रम के अगली कढ़ी में ग्राम पंचायत रौहा गए जहां वे सरपंच प्रतिनिधि अशोक चंद्रवंशी ब्लाक अध्यक्ष कुर्मी समाज कुंडा पंडरिया के निज निवास गए जहां वे उनके यहां बैठकर पारिवारिक, सामाजिक, राजनैतिक, चर्चा किए जहां पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही इस दौरा कार्यक्रम एवं जनसम्पर्क के दरम्यान श्री तिवारी के साथ चन्द्रभानसिंह ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडरिया, पालनसिंह बैस,  रविशंकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे साथ ही साथ पार्टी के ईमानदार, निष्ठावान एवं समर्पित साथीगण जनप्रतिनिधिगण युवा कांग्रेस के साथीगण राजीव युवा मितान क्लब के कार्यकर्ता साथी, नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष,किसान कांग्रेस, इंटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी मौजूदगी रही ये लोग प्रमुख तौर से उपस्थित रहे।  

Share:

Popular News