रायपुर - माटी के मितान - भूपेश बघेल पुस्तक के लेखकद्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन से मुलाकात पुस्तक भेंट की। उक्त अवसर पर रंजीत रंजन ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि "माटी के मितान" पुस्तक भूपेश सरकार की योजना एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचने में उपयोगी सिद्ध होगी। सांसद रंजन ने लेखकद्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा को पुस्तक के लेखन व प्रकाशन हेतु बधाई दी। जैन संवेदना ट्रस्ट के कोचर व चोपड़ा ने जानकारी दी कि शीघ्र ही माटी के मितान का छतीसगढ़ी भाषा में संस्करण प्रकाशित किया जावेगा। इस अवसर पर छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के कार्यो की जानकारी दी गई। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा 20000 से अधिक दिव्यांगों को सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर विकास तिवारी, दिलीप चौहान उपस्थित रहे।