पंडरिया - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यमार्ग से ग्राम मझोली से कूम्ही पहुंच मार्ग अत्यंत खराब होने के कारण यहाँ के किसानों व निवासियों को बहुत कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है, इस मुद्दे पर विभिन्न संगठनों ने स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन व अन्य माध्यमों से अवगत कराया है।
https://youtube.com/watch?v=Y_--OuEB3cI&feature=share अभी कृषि का कार्य किया जा रहा है, धान व गन्ने की कटाई शुरु हो चुका है, धान कटने के बाद सहकारी समिति उचित मूल्य की दुकान सोसाइटी बेचने के लिए ले जाना पड़ता है, वह गन्ना को शक्कर कारखाना ले जाना पड़ता है, गन्ने का पर्ची आ गया है, और गन्ना शक्कर कारखाना ले जाने के लिए उपयुक्त सड़क ही नहीं है, इसके कारण गन्ना के पर्ची को कृषक लोग वापस कारखाना को दे रहे हैं। रोड अत्यंत बहुत जर्जर स्थिति में है, अगर गन्ना ट्राली में लाया जाए तो ट्राली पलट सकता है, जान-माल की नुकसान हो सकता है, इसलिए रोड बनना अत्यंत आवश्यक है। जनसमस्या की सुनवाई नही होने पर आज यहाँ के किसानों ने आपस मे मिलकर स्वयम से ही ट्रेक्टर के माध्यम से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है, जिस पर लगभग 2 लाख की लागत आने की बात वे कह रहे है।