रायपुर - आचार्य श्री महाश्रमणजी के द्वारा आगामी 8 दिसंबर 2022 को सिरियारी में संपन्न होने जा रहे, दीक्षा महोत्सव में संयमजीवन को धारण करने जा रहे सरदारशहर निवासी साउथ हावड़ा प्रवासी मुमुक्षु दक्ष नखत अपने परिजन वीरपिता श्री दीपक, वीरमाता श्रीमती बिंदु व परमार्थी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत बहन मुमुक्षु सलोनी के साथ रेलमार्ग द्वारा सूरत से रायपुर होते हुए हावड़ा की यात्रा कर रहे थे।
इस सहसा ही उपलब्ध हुए अविस्मरणीय क्षण को अविस्मरणीय बनाते हुए श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर द्वारा दीक्षार्थी का अभिनंदन रायपुर रेलवे स्टेशन में 27 दिसंबर 2022 रात्रि 12:15 बजे करते हुए दीक्षार्थी के संयम पथ की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आगामी संयम जीवन की आध्यात्मिक मंगलकामनायें करते हुए अभिनंदन किया। अभिनंदन करने का लाभ श्रीमती राजकुमारी दुगड़, सभामंत्री वीरेंद्र डागा, नवीन दुगड़, खेमराज डागा ने लिया।