BREAKING

जिलास्तरीय एकांकी विधा में प्रथम स्थान रही, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर की बालिकाएं।

Share:

पंडरिया - जिला स्तरीय एक दिवसीय युवाउत्सव कार्यकम का आयोजन शारदा संगीत विद्यालय कवर्धा में खेल एवम युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर किया गया था, जिसमे विभिन्न्न विधाओं को अपना अपना कला दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत कवर्धा CEO संदीप अग्रवाल, नगर पालिका कवर्धा अध्यक्ष ऋषी शर्मा, मनीष शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी, खेल क्रीड़ाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दीप प्रज्लवित कर किया, इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए शपथ भी दिलायी, संयुक्त कलेक्टर एवम जिला खेलाधिकारी डिप्टी गौते ने बताया कि इस उत्सव में संगीत एवम खेल के अलग अलग 26 विधाओं को शामिल किया गया है, छत्तीशगढ़ के लोक पारम्परिक खेल को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है। एकांकी विधा में कामिनी जोशी के नेतृत्व में पंडरिया ब्लॉक से कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवसीय विद्यालय दुल्लापुर की प्रस्तुति दी गयी। ह्यूमन इम्पावरमेंट पर बालिकाओ ने बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे सभी अधिकारी एवम दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया एवम पंडरिया का प्रतिनिधत्व कर प्रथम स्थान प्राप्तकर संभाग स्तरीय में अपनी जगह बना ली, इस उपलब्धि हेतु अधीक्षिका कामिनी जोशी एवम समस्त स्टाफ को जनभागीदारी समिति के अध्य्क्ष संतोष साकत, ग्रामपंचायत दुल्लापुर के सरपंच रूखमणी, थानुराम साहू संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयक ने बधाई दिया।

Share:

Popular News