सुराजी गांव योजना से जुड़कर ग्रामीण किसान कर रहे है पैरादान।
जिले के विभिन्न गौठानो में 6598 क्विंटल से अधिक पैरा का हुआ संग्रहण।
ज़िले के 124 गौठानो में 328 किसानों द्वारा किया गया पैरादान।
कवर्धा, 03 दिसंबर 2022 - गौ-सेवा के लिए सीएम श्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए पैरादान के अह्वान के बाद कबीरधाम जिले में पैरादान धीरे-धीरे एक जनअभियान बनते दिख रहा है। जिले में अब तक पांच सौ इक्कीस किसानों ने अब तक 2 हजार 21 ट्रेक्टर पैरादान कर चुके है। पैरादान करने वाले किसानों और ग्रामीणों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। किसान और ग्रामीण द्वारा मिले पैरा को जिले के 181 गौठानो में सुरक्षित रखा जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में ऐसे पहली बार हुआ है जब पैरादान करने के लिए किसान और ग्रामीणजन आगे आ रहे है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने गौ-सेवा और गौठान को बहेतर बनाने की दिशा में पैरादान करने वाले सभी किसानों और ग्रामीणों का स्वागत और अभिंनदन किया है।
सुराजी गांव योजना से ग्रामीणों का जुड़ाव कुछ इस प्रकार हो चला है कि ग्रामीण और किसान भी स्वयं से गौ-सेवा के लिए आगे आ रहे है, और गौठानों में पैरादान कर एक मिशाल पेश कर रहे है। पैरादान कर रहे किसानों का कहना है कि गौठान आखिर हमारे घर और गांव के गौ-माता लिए ही तो बना है। अगर हम पैरादान नहीं करेगे तो और कौन करेगा। खेतों में धान कटाई के बाद बचे पैरा को आग लगाने से अच्छा है, कि हम सब गौमाता की सेवा के लिए आगे आए और अपने-अपने गौठान में गौसेवा के लिए पैरादान करे। खेतो में आग लगाने से पर्यावरण भी दूषित होता है, और खेतों की उर्वरक क्षमता भी घटती है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के किसानों से गौठानों में गौ-सेवा के लिए पैरादान करने की अपील की गई थी। इसके बाद कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले में पैरादान करने लिए अभियान चलाया गया है।
शासन की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से ग्रामीणों का जुड़ाव ही है, कि वे अपने खुद का साधन ट्रैक्टर का उपयोग करते हुए अपने खेतों से पैरो को लाकर अपना श्रम करते हुए इसका दान कर रहे हैं। कबीरधाम जिले के सभी क्षेत्रों के गौठानो में कृषकों द्वारा बड़ी मात्रा में पैरादान किया जा रहा है। विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, स.लोहारा एवं पंडरिया क्षेत्र के 521 कृषको द्वारा अभी तक पैरादान किया गया है, तथा कृषको की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कुल 2021 ट्रॉली में प्राप्त पैरा 12891 क्विंटल हो गया है, जो अलग-अलग 181 गौठानो में रखा जा रहा है। इसका उपयोग भविष्य में पशुधन के लिए गौठान में चारे के रूप में किया जाएगा।
किसानों द्वारा किया जा रहा है पैरादान स्वागत योग्य :- कलेक्टर जनमेजय महोबे
पैरादान के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री जनमेंजय महोबे बताते हैं, कि शासन के नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजना से ग्रामीण सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो रही है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बनाए गए गौठानो को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के साथ आर्थिक उन्नति का एक सशक्त जरिया मिल रह है। यही कारण है कि ग्रामीण अपने आप को शासन की योजना से जोड़ते हुए गौठान में पशुधन के लिए पैरा उपलब्ध करा रहे हैं। श्री जनमेजय महोबे ने आगे कहा की क्षेत्र के कृषको द्वारा स्व प्रेरित होकर पैरा दान करना स्वागत योग्य है तथा इससे आने वाले समय में पशुधन के लिए खाद्य सामग्री की उपलब्धता सहज होगी।
किसान स्वयं लाकर दान कर रहे पैरा तथा विभाग भी बेलर मशीन के माध्यम से कर रहा है संग्रहणः- सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल चर्चा करते हुए बताते हैं, कि सभी गौठान ग्राम में किसान पैरा उपलब्ध करा रहे हैं। साथ में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भी पैरादान करने वाले इच्छुक कृषको के पैरा का बेलर मशीन द्वारा बेल बनाया जा रहा है, तथा बेल बन जाने से पैरो को रखने में सुविधा होती है। श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले में अभी तक 12891 क्विंटल पैरा किसानों द्वारा दान गया है। पैरादान करने वाल किसानों और ग्रामीणों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है।