पण्डरिया- ग्राम महली में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दिनांक 02.12.22 से 03-12-22 दिसंबर को विविध खेल, अकादमिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जोन के अंतर्गत चार जॉन ने प्रतिभाग किया। खेल आयोजन का शुभारंभ नीलू चंद्रवंशी, तुलश कश्यप उपाध्यक्ष जनपद, अमित चंद्रवंशी, पंडरिया बीइओ,बीआरसीसी अश्वनी चंद्राकर के गरिमामय उपस्थिति में हुआ, प्रथम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने सामूहिक नृत्य में बेटी बचाओ एवम भ्रूण हत्या बन्द करो का संदेश देते हुए आकर्षक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कर सबका दिल जीत लिया एवम प्रथम स्थान प्राप्त कर दुल्लापुर जोन को गौरान्वित किया, इसके लिए शिक्षाविभाग के सभी अधिकारी अधीक्षिका कामिनी जोशी सहित पूरी टीम बालिकाओ को बधाई दिए। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सामूहिक नृत्य, नाटक, प्रहसन, एकल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक तथा छात्र उपयोगी पुरस्कार का वितरण भी किया गया। कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओ ने अधीक्षिका कामिनी जोशी के नेतृत्व में सभी खेलो में बाजी मारी एवम कबड्डी खेल में सेमीफाइनल कुई के साथ एकतरफा बाजी मारते हुए फाइनल में जगह बना ली तथा फाइनल मैच में पंडरिया ज़ोन को मात देते हुए जीत हासिल कर दुल्लापुर जोन को गौरान्वित किया, गोला फेक में कुमारी सावित्री प्रथम स्थान प्राप्त की, फैंसी ड्रेस में कुमारी रश्मि पात्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया चित्रकला में कुमारी पुनिता साकत ने प्रथम स्थान कु मायारानी, लंबीकूद द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कलश सजावट में प्रथम दुल्ल्लापुर जोन स्थान प्राप्तकर दुल्लापुर जोन को गौरान्वित किया। इसके लिए जनभागीदारी समिति एवम ग्राम पंचायत के सरपंच अधीक्षिका कामिनी जोशी, नंदनी, चित्ररेखा, प्रीति, मीना, अजय कुमार सभी शिक्षकों द्वारा शुभकामनाये एवम द्वारा बधाई दिया गया।