समणी वृंद का मंगल भावना समारोह तेरापंथ अमोलक भवन में सम्पन्न।
रायपुर - आज दिनांक 4/12/22 को तेरापंथ अमोलक भवन में आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञाजी, समणी करुणा प्रज्ञाजी, समणी सुमन प्रज्ञाजी के रायपुर समणी केन्द्र का प्रवास छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ उड़िसा क्षेत्र को लाभान्वित करते हुए पूर्णकर के गुरुदर्शन हेतु सिरियारी पधारने से पूर्व मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, विश्रामपुर, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित हो अपनी मंगल भावनाएं प्रस्तुत की।

संचालन सभा मंत्री वीरेंद्र डागा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जज श्री गौतम चौरड़िया के साथ ही सभा, महिला मंडल, युवक परिषद्, टीपीएफ, अणुव्रत समिति के अलावा अन्य गणमान्य श्रावक-श्राविकाओं द्वारा अपनी मंगल भावनाएं व्यक्त की गई। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीओ द्वारा रोचक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। तेयुप व कन्या मंडल ने गीतिका के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की गई। समणी वृंद द्वारा प्रेरणा पाथेय के साथ सुमधुर गीतिकाओ के द्वारा उपस्थित सभी के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त की गई।