BREAKING

लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव से हटाए गए, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 और विपक्ष में 5 वोट पड़े

Share:

कवर्धा - नगर पंचायत लोहारा में अध्यक्ष उपाध्यक्ष को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान हुआ जिसमें प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट तो विपक्ष में 5 वोट पड़े। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के खिलाफ 10 पार्षदों ने मनमानी व विकास कार्यो में लापरवाही बरतने का आरोप लगाए थे, पार्षदों में कांग्रेस पार्टी के ही 3 पार्षद भी शामिल थे। यहाँ पर बताते चले कि नियमतः 6 वोट मिलने पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवास व उपाध्यक्ष श्रीमती आभा महेंद्र श्रीवास्तव की कुर्सी बच जाती, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी वे अपनी कुर्सी बचाने में नाकामयाब रहे, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को अपना पद गवाना पड़ा है। पीठासीन अधिकारी संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन ने की परिणाम की पुष्टि।

Share:

Popular News