BREAKING

केबिनेटमंत्री श्री अकबर ने प्रख्यात कानूनीविद स्व. श्री सीएन झा के घर पहुंचकर परजिनों से भेंट मुलाकात की।

Share:

कवर्धा, 12 दिसंबर 2022 - प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज छत्तीसगढ़ के प्रख्यात एवं विधी एवं कानूनीन विद स्व. श्री सी एन झा के परिजनों से भेंट की। उन्होंने विद श्री झा के निधन पर गहरा दुख प्रगट किया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि श्री झा छत्तीसगढ़ विधि एवं कानून के क्षेत्र के ज्ञाता थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।   उल्लेखनीय है कि स्व. श्री झा विधि एवं अलग-अलग कानून के क्षेत्र में कुल 97 पुस्तकें लिखी है। विधि के पुस्तकों का हिन्दी भाष्य में सभी किताबे लिखी है। श्री सी एन झा को विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन बार राष्ट्रपति के हाथों से सम्मान प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2012 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बैरिस्टर छेदी लाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्व. श्री झा द्वारा लिखित हिन्दू लॉ देश के सभी राज्यों में प्रचलित है। उन्होने भू-राजस्व संहिता एवं मोटर विकल सहित विभिन्न क्षेत्रों में कानून की किताबे लिखी है। उन्होंने इडियन पब्लिसिं द्वार प्रकाशित मासिक छत्तीसगढ़ लॉ जजमेंट पत्रिका के वर्ष 2015 तक प्रधान संपादक एवं छत्तीसगढ़ रेवैन्यू जजमेंट के में प्रधान का दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होने अपने जीवन काल में समाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Share:

Popular News