रायपुर - लोढा भाईपा संस्था, रायपुर का स्नेह मिलन कार्यक्रम 18 दिसम्बर को बरड़िया भवन, कैवल्यधाम, कुम्हारी में रखा गया है, जिसकी तैयारी विगत 15 दिन से की जा रही है।
स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्यतः लोढ़ा की कुलदेवी बड़माताजी का जाप किया जायेगा, वरिष्ठजनों का सम्मान, अतिथियों का स्वागत जिसमे प्रमुखतः श्री बड़माता संस्थान, मुण्डवा के अध्यक्ष श्री मेघराजजी लोढा व महासचिव श्री राजकुमारजी लोढा उपस्थित रहेंगे।
पूरे दिन चलने वालों आयोजन में जाप, भक्ति के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक व खेलो का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुखतः संस्था के अध्यक्ष श्रीकुमेशजी लोढा, कमलचंदजी लोढ़ा, गौतमचंदजी लोढा, धनराजजी लोढा, मनोज लोढा, नवीन लोढा, मनीष लोढा, रवि लोढा, विजय लोढा आयोजन की तैयारी में समर्पित है, महिला लोढा विंग्स भी सुनिताजी लोढा के साथ सांस्कृतिक आयोजनो की तैयारी में जुटे है।