BREAKING

लोढा भाईपा संस्थान, रायपुर के स्नेहमिलन समारोह में होंगे विभिन्न आयोजन।

Share:

      ।।卐 श्री बड़माताय नमः 卐।। जय जिनेन्द्र सा, पधारों सा??

रायपुर - लोढ़ा भाईपा संस्थान, रायपुर के 18 दिसम्बर को बरड़िया भवन, कैवल्यधाम कुम्हारी के होने वाले स्नेह सम्मेलन में विभिन्न तरह के धार्मिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किये गये है। संस्थान के वरिष्ठ कमलचंदजी लोढा ने जानकारी देते हुवे बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले सुबह 8.30 बजे से नवकारसी की व्यवस्था के साथ ही 10.00 बजे से लोढा कुलदेवी बड़माता का जाप व आरती की जायेंगी, 11.30 बजे से अथिति स्वागत, उदबोधन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगा, जिसमे प्रमुखतः श्री बड़माता संस्थान, मुण्डवा के अध्यक्ष श्री मेघराजजी लोढा व महासचिव श्री राजकुमारजी लोढा उपस्थित रहेंगे। वही 1.30 बजे से 2.30 बजे तक संस्थान के सदस्यों का स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था रहेंगी, 2.30 बजे से 3.00 बजे तक सामुहिक चर्चा, 3.00 से 4.00 बजे तक विभिन्न तरह के खेल का आयोजन है। वही 4.00 से 5.00 बजे तक प्रतिभावों, वरिष्ठजनों का सम्मान व प्राईज डिस्ट्रिब्यूसन होगा, 5.00 से 6.00 बजे तक हाईटी व सुर्यास्त पूर्व भोजन की व्यवस्था रखी गई है। वही कार्यक्रम के अतिंम चरण में शाम 6.00 बजे से बड़माताजी का हवन व भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया है। लोढा भाईपा संस्थान जैन समाज मे अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है, प्रमुख गतिविधियों में प्रतिमाह 1 सदस्य में निवासस्थान में बडमाताजी का जाप होता है। ये समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रियता से अपनी उपस्थिति देते है। इस वर्ष दादाबाड़ी में आयोजित महावीर जयंती के भक्ति प्रतियोगिता में तो सभी 3 वर्गों में संस्थान के महिला, पुरुष व बच्चों के ग्रुप ही विजेता/उपविजेता रहे है। कार्यक्रम में प्रमुखतः संस्था के अध्यक्ष कुमेशजी लोढा, कमलचंदजी लोढ़ा, गौतमचंदजी लोढा, धनराजजी लोढा, मनोज लोढा, नवीन लोढा, मनीष लोढा, रवि लोढा, विजय लोढा आयोजन की तैयारी में समर्पित है, महिला लोढा विंग्स भी सुनिताजी लोढा के साथ सांस्कृतिक आयोजनो की तैयारी में जुटे है।    

Share: