BREAKING

तेरापंथ अमोलक भवन में ज्ञानशाला वार्षिक परीक्षा आयोजित हुई।

Share:

दिनांक 8 जनवरी 2023 रायपुर - तेरापंथ अमोलक भवन में ज्ञानशाला वार्षिक परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 100 ज्ञानार्थियों ने भाग लिया, स्थानीय सभा से सभा अध्यक्ष श्री गौतमचंदजी गोलछा, सभा के मंत्री श्री वीरेंद्रजी डागा व सक्रिय सदस्य किशोर खाटेड़ ने परीक्षा के आयोजन में अपना सक्रिय योगदान दिया। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने पूरी प्रमाणिकता व समर्पण भाव से कार्यकर इस आयोजन को सफल बनाया। ज्ञानशाला परीक्षा केंद्रीय व्यवस्थापिका सीमा गादीया, रायपुर संयोजिका ऋतु पोकरना, मुख्य प्रशिक्षिका सुनीता बैंगानी, आंचलिक संयोजिका प्रतिभा पोकरना, क्षेत्रीय प्रभारी तपस्या जैन व प्रशिक्षिकाऐं ललिता धाड़ीवाल, सरिता बरलोटा, प्रमिल भंसाली, मंजू जैन, विभा भंसाली, ऐश्वर्या बोथरा, मधुर बछावत, ज्योति बैंगानी, शीतल बोथरा, पूजा डागा, प्रतिभा बैद, समता सिंघी, सम्पत बरलोटा, वर्षा भन्साली, दीपिका गाँधी, प्रतिभा बैद, सोनू सुराणा, दीक्षा पुगलिया, दिव्या भंसाली, कल्पना बरड़िया ने मिलकर इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया। ज्ञानशाला पूर्णकर चुके 13 ज्ञानार्थियों ने स्नातक की लिखित परीक्षा दी जिसका प्रश्नपत्र रश्मि लूंकड़ द्वारा बनाया गया।

Share: