BREAKING

नल जल मिशन योजना में हो रहा लगातार भ्रष्टाचार - नरोत्तम साहू

Share:

पंडरिया - आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने बताया की पंडरिया सहित ग्राम पंचायत मोहतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शौचालय नहीं है, वहां शौचालय बनाने की आवश्यकता है, साथ ही भवन जो है, मरम्मत करने की आवश्यकता है, जर्जर की स्थिति में है, वही आंगनबाड़ी का भवन भी जर्जर स्थिति में हैं, जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए। नल जल मिशन योजना के अंतर्गत समस्त ग्रामों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, ग्राम मोहतरा, तिलाईभाट, लाडंगपुर, केशली गोडान में सीसी रोड खोदकर पूरा रोड खराब क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पाइप लाइन बिछाकर सीसी रोड का मरम्मत नहीं किया गया है, जिससे लोगों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, नल जल योजना के अंतर्गत हो रहे कामो की जांच किया जाए एवं ठेकेदारों पर उचित कार्यवाही किया जाए। अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, रितेशसिंह ठाकुर, गोल्डी यादव, लवकेश सिंह, झयकुमार चंद्रवंशी, पूरनसिंह राजपूत, शत्रुहनसिंह खुसराम, तेजप्रकाश तिवारी, महेश बैगा, गौकरण साहू, रामू टंडन, सागर सोनी, सौरभ पांडे, अमन पाठक, सोनू साहू, त्रिपुला साहू, शालिकराम साहू, यज्ञदत मिश्रा, मोनू लहरे उपस्थित थे।

Share:

Popular News