कवर्धा - अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कबीरधाम को ज्ञापन सौंपा है।
स्कूल सफाईकर्मी २०२१ से अपनी सेवा दे रहे हैं। अंशकालीन सेवा के नाम पर इन्हें प्रतिमाह २३०० रूपिये मानदेय दिया जाता है। मांगपत्र बताते हैं, २०१८ कांग्रेस अपने घोषणापत्र पूर्णकालिक करने का वादा किया था, जो आज बदल गया है। हम अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालिक कर्मी का दर्जा देकर कलेक्टर दर पर मानदेय देने का आदेश प्रसारित किया जावे।