BREAKING

खरतरगच्छ युवा परिषद, भाटापारा में नई कार्यकारिणी का मनोनयन, श्री रोहन कोटडिया बने अध्यक्ष।

Share:

भाटापारा - आज खतरगच्छ युवा परिषद की बैठक मंदिरजी में रात्रि 8:30 बजे रखी गई थी, जिसमे आगामी 2 वर्षो के लिए नई कार्यकारणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई, जिसमे आगामी 2 वर्षो के लिए संघ के युवा सदस्य श्री रोहण जी कोटडिया को अध्यक्ष मनोनित किया गया, युवा परिषद के संरक्षक के रूप में श्री आलोक टाटिया, श्री पीयूष खिलोसिया, श्री मुकेश सांखला, श्री राहुल चोरड़िया एवं श्री अभिषेक टाटिया का चयन किया गया। अन्य पदाधिकारीयो का नाम निम्न है। उपाध्यक्ष– श्री विकास ललवानी श्री अंशुल जिंदाणी श्री सुभम टाटिया सचिव:– श्री दीक्षांत टाटिया सह सचिव:– श्री हर्षित टाटिया कोषाध्यक्ष:– श्री दर्शन मोहता सह कोषाध्यक्ष:– श्री सजल ओस्तवाल मीडिया प्रभारी:–श्री तेजस टाटिया सह मीडिया प्रभारी:–श्री अमन मोहता कार्यक्रम संचालक:–श्री सिद्धार्थ गोलछा नवीन कार्यकारणी में 11 सदस्यीय टीम आगामी 2 वर्षो के लिए काम करेगी,,जिनके नामो की घोषणा अध्यक्ष के द्वारा।की जायेगी। आज की प्रथम बैठक बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न हुई, जिसमे क्रमवार निम्न नियम बनाये गए। 1..सदस्यता शुल्क 1111/- रुपए प्रति वर्ष प्रति सदस्य निर्धारित किया गया है,, 2.…युवा परिषद के सभी सदस्य सभी साधु भगवंत म.सा. एवं सभी सतिया जी म.सा के विहार में अपनी सेवा अवश्य देंगे,,,, 3…आगामी 24 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 4:30 बजे धमतरी नगर पूज्य खतरगच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभसागर सूरीश्वर जी एवं बाल मुनि श्री मलयप्रभ जी के दर्शन एवं चार्तुमास विनती के लिए धमतरी एवं सतिया जी म. सा के दर्शन एवं चार्तुमास विनती हेतु रायपुर जाने का निर्णय लिया गया,,, आगामी महावीर जयंती एवं ध्वजा के सुभ दिन में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए आगे मीटिंग रखने का निर्णय लिया गया।

Share:

Popular News