BREAKING

जैन श्वेतांबर समाज का संवत्सरी क्षमापना समारोह संपन्न।

Share:

वरिष्ठ जनों, तपस्वीयों एवं बच्चों का किया गया सम्मान।

बिलासपुर - श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ का संवत्सरी क्षमापना समारोह शिवा इंटरनेशनल में रविवार को संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि हिमांशु जैन मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल एवं अध्यक्षता महेन्द्र जैन प्रदेश अध्यक्ष वन्दे मातरम् मित्र मंडल थे। जिसमें बच्चों को शैक्षणिक योग्यतानुसार उपहार दिया गया। तपस्या करने वालों की अनुमोदना कर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। सभी ने आपस में क्षमा याचना कर किसी भी प्रकार से हुए गलतियों के लिए क्षमा मांगी।

            जैन श्वेतांबर समाज का संवत्सरी क्षमापना समापन समारोह की शुरुआत मंगलाचरण कविता मुनोत, अतुल्या कोचर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु जैन मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल एवं अध्यक्षता महेन्द्र जैन प्रदेश अध्यक्ष वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने अपने उद्बोधन मे सभी से खमत खामणा की। उन्होंने कहा कि जैन समाज ही एक एसा समाज है जो सभी से पूरे बर्ष में किसी भी प्रकार से अगर किसी के दिल को ठेस पहुंचा हो तो सभी से क्षमा याचना करते हैं। विशिष्ट अतिथियों मे विमल चोपड़ा, नरेंद्र मेहता, इंदरचंद बैद, दिनेश जैन उपस्थित थे। समाज मे अहम भूमिका निभाते हुए समाज को नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए समाज के वरिष्ठ विमल चोपड़ा का विशेष सम्मान किया। पूरे पर्व को सफल कुशल नेतृत्व देने के लिए समाज के अध्यक्ष सुभाष श्रीश्री माल की अनुमोदना की गई। समाज की सुनीता जैन ने भी अपने उद्गार प्रस्तुत किए। 


तपस्वियों का हुवा सम्मान

समाज की निधि चोपड़ा, सानविका चोपड़ा, यथार्थ चोपड़ा, अन्नु चोपड़ा, भावना चोपड़ा, किरणबाई शर्मा (जैन), अंजलि मेहता, मीनू मेहता, पुष्पा श्रीश्रीमाल, मंजू गोलछा, शोभा मेहता, ज्योति भयानी, संगीता भयानी, शानुल चोपड़ा, निशि चोपड़ा, गौतम बाफना, संगीता बाफना, ज्योति चोपड़ा, विमल चोपड़ा ने बड़ी तपस्या की। समाज ने उनका स्वागत अभिनंदन कर अनुमोदना की।

प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

शैक्षणिक योग्यता पुरस्कार में प्रतिभावान बच्चों में धीर चोपड़ा, शांभवी जैन, अनायशा चोपड़ा, दिवित जैन, भव्य जैन, निया चोपड़ा, मिशिका छाजेड, प्रियांश जैन, अनमोल संघवी, लव्या भयानी, दर्श मेहता, रियांश चोपड़ा, पाखी जैन, नक्श जैन, प्रखर जैन, यजस जैन, यथार्थ चोपड़ा, मौली मेहता, भुवी चोपड़ा, सांविका चोपड़ा दृष्टि जैन, इप्शा मेहता, जिनेंद्र जैन, अवधी संघवी, पूर्वा परसरमणि, वर्निका चोपड़ा, भव्या चोपड़ा, करिश्मा जैन, संजना गोलछा, रशिता मेहता, ऋषिका जैन, रुचिता भयानी, पंखुड़ी  जैन, मानव जैन, अतुल्या कोचर, प्रत्यक्षा जैन, विश्वेश जैन का उपहार देकर सम्मानित किया गया।

          मंच का संचालन सुभाष श्रीश्रीमाल द्वारा किया गया। 8 दिन तक चले इस पर्व के लिए दिनेश मुनोत, संजय चोपड़ा, संजीव चोपड़ा, तुषार मेहता, अमित मेहता, संजय छाजेड़, अजय छाजेड़, रूपेश गोलछा, अमरेश जैन, संतोष चोपड़ा, अमित गोलछा, प्रवीण गोलछा, प्रवीण कोचर, अभिनव डाकलिया की अनुमोदना की गई।

Share:

Popular News