BREAKING

लायंस द्वारा उत्कृष्ट विधायक रंजना साहू का सम्मान।

Share:

                 हरख जैन पप्पू/समाचार
धमतरी - लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स की सामान्य सभा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, सामान्य सभा में क्लब से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाएं की गयी, तथा साथ ही धमतरी क्षेत्र की यशस्वी विधायक श्रीमती रंजना साहूजी जिन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया है, यह धमतरी विधानसभा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। अतः इस गौरवपूर्ण क्षण को सेलिब्रेट करने के लिए श्रीमती रंजना साहूजी का सम्मान एवं अभिनंदन लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा किया। लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा आयोजित इस सम्मान व अभिनंदन कार्यक्रम में महिला लॉयन प्रतिनिधियों द्वारा विधायक श्रीमती रंजना साहू जी को मोतियों की माला पहनाकर व शाल, श्रीफल देकर उनका आत्मीय रूप से सम्मान किया गया, तथा पुरुष लॉयन सदस्यों द्वारा मोमेंटो एवं अन्य उपहार देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। आज के इस कार्यक्रम में धमतरी शहर को गौरवान्वित करने वाली उत्कृष्ट विधायक श्रीमती रंजना साहूजी, श्री डीपेंद्र साहूजी व श्री जय हिंदुजा लजी लगभग 2 घंटे तक लायन सदस्यों के साथ अपना समय बिताया व लॉयन सदस्यों के साथ रात्रि भोज का आनंद लिया, आज की गरिमा में कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मण हिंदुजा लॉयन, मनोज सोनी लायन, शकुंतला साहू लॉयन, अजय पारेख, डॉक्टर नीलेन्द् चक्रवर्ती, भूपेश भाई, नरेश पंजवानी, इंदर रामरख्यानी लायन, विजय अग्रवाल, लॉयन धनंजय किरी, लॉयन भूषण सेठिया, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, प्रदीप गोलछा, लोकेश चोपड़ा लॉयन, अनीता बाबर, डॉक्टर सरिता दोषी कामिनी साहू, लायन कामिनी कौशिक, लॉयन ज्योति लुनिया, डॉक्टर अमर सिंह साहू, श्रीमती चोपड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम मंच संचालन लॉयन श्रीमती कामिनी कौशिक द्वारा किया गया।

Share:

Popular News