राजनांदगांव - शहर के सिनेमाघरों में श्री राष्ट्रीय करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के बाद आदिपुरुष फिल्म के शो रद्द कर दिए गए हैं, शनिवार को श्री राष्ट्रीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने शहर के सिल्वर स्क्रीन में आदि पुरुष के शो रद्द कराने के लिए प्रदर्शन किया जहां पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने फिल्म के प्रसारण पर तत्काल बैन लगाने और डायरेक्टर सहित लेखक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, मौके पर करणी सेना ने लेखक मनोज मुंतशिर का पुतला दहन किया है। बता दें कि रामायण पर आधारित फिल्म आदि पुरुष के प्रसारण का लगातार विरोध किया जा रहा है, फिल्म के डायरेक्शन और संवाद को लेकर काफी विवाद की स्थिति है। फिल्म में हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री रामचंद्रजी के जीवन चरित्र को गलत तरीके से दिखाया गया है, इसके चलते लगातार इस फिल्म का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है। श्री राष्ट्रीय करणी सेना की राजनांदगांव इकाई ने आदिपुरुष फिल्म का आज स्थानीय सिनेमा घर में विरोध किया, करणी सेना के पदाधिकारियों ने सिनेमा घर के ठीक सामने जमकर नारेबाजी की और लेखक मनोज मुंतशिर का पुतला दहन किया, इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से लेखक और फिल्म के निर्माता निर्देशक पर एफ आई आर दर्ज कर किए जाने की मांग भी की है, ताकि आने वाले समय में कोई भी बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक इस तरीके की फिल्म ना बनाएं, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो। सेंसर बोर्ड पर उठे सवाल श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि फिल्म के निर्माता निर्देशक ने जिस तरीके के संवाद फिल्में रखे हैं, और जो चरित्र चित्रण राजपूत समाज के आराध्य भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दिखाया गया है, वह कतई बर्दाश्त नहीं है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बिना देखे ही क्लीनचिट दे दी है, जिसका खामियाजा राजपूत समाज के आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा गलत तरीके की फिल्म दिखा कर निर्माता निर्देशक और लेखक समाज को बर्बाद कर रहे हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। केंद्र सरकार कार्रवाई करें छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के संरक्षक अजय सिंह परिहार ने कहा कि राजपूत समाज के आराध्य भगवान श्री रामचंद्र जी के चरित्र का इस तरीके से चित्रण किया जाना समाज को कतई बर्दाश्त नहीं है, और ऐसी फिल्में बिना किसी रोक-टोक के पूरे देश में दिखाई जा रही हैं, यह चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें, और फिल्म को पूरे देश में बैन करें। एफआईआर करे सरकार छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आदि पुरुष फिल्म के संवाद में परिवर्तन के बाद भी फिल्म में कोई खास बदलाव नहीं आया है, फिल्म के संवाद आज भी वाहियात हैं, जो कि राजपूत समाज को कतई बर्दाश्त नहीं उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है, कि तत्काल इस मामले में संज्ञान लेते हुए लेखक एवं निर्देशक पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई करें, पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोल्डी भदौरिया, संजय सिंह राजपूत, चंदन सिंह, चंदन रूपचंदानी, दुष्यंत दास, बृजेश श्यामकर, बंटी कलचुरी, अजय कुशवाहा, लाला यादव, प्रिंस सिंह, अमन सिंह, अभिनव सिंह, गौरव भारद्वाज, गजेंद्र बख्शी, आलोक तिवारी, अभिनव सिंह, अपूर्व सिंह, ऋषभ सिंह, जीतू सिंह, अर्चना सिंह परिहार, सुधा पवार, माधुरी सिंह ठाकुर, रेखा सिंह, रश्मि भारद्वाज, अलका सिंह राजपूत, रीना सिंह, नीमा राजावत, सौम्या राठोर, निर्मला, प्रभा ठाकुर, सूर्यबाला सिंह, अदिति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
15 Sep 2025