रायपुर - जैन समाज रायपुर में लोढा भाईपा की एक अलग ही पहचान है, लोढा गौत्र के लोगो को जोड़े रखने में ये सभी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते है।
प्रतिमाह लोढा भाईपा के द्वारा किसी 1 परिवार के घर जाकर अपनी कुलदेवी का जाप किया जाता है, ऐसी तरह ये समाज के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहते है, पिछले साल भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में लोढा भाईपा से लेसिज, गर्ल्स, बॉयज तीनो ग्रुप ने दादाबाड़ी में आयोजित भक्ति प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी।
प्रतिवर्ष लोढा भाईपा द्वारा सम्मेलन या कुलदेवी बड़माता के मंदिर जो कि राजस्थान के नागौर जिले में मुँड़वा में स्थित है, दर्शन में लिये जाते है, ईसी कड़ी में पिछले साल सम्मेलन किया गया था तो इस वर्ष बड़माता के दर्शन के लिये जाना प्रस्तावित है।
प्रतिमाह किये जाने वाले कुलदेवी के जाप में इस माह आशीष राजेशजी लोढा के देवपुरी निवास में हर्षोल्लास में साथ संपन्न हुआ, रायपुर शहर में रहने वाले लगभग सभी परिवारों से जाप में लोग उपस्थित रहे, बहुत हर्षोल्लास, भक्तिभावना के साथ जाप व आरती सम्पन्न हुआ।