BREAKING

विचक्षण जैन विद्यापीठ में स्वतंत्रता दिवस का हुआ भव्य आयोजन।

Share:

रायपुर - वर्धमान नगर विचक्षण जैन विद्यापीठ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और प्रेरक भाषण दिए गए।

समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में श्री गौतम चंद जी कोठारी (संरक्षक - वर्धमान जैन श्री संघ), श्री सुरेश जी भंसाली (पूर्व चेयरमैन - खतरगच्छ युवा परिषद), श्री मेघराज जी कांकरिया (अध्यक्ष - खतरगच्छ युवा परिषद, रायपुर), तथा खतरगच्छ युवा परिषद के संरक्षक श्री महेंद्र धाड़ीवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही संस्था के सम्मानित ट्रस्टीगण श्री अनिल लोढ़ा जी, श्री राजेंद्र जैन जी, श्री सुनील गोलछा जी एवं श्री सौरभ लोढ़ा जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम के दौरान सचिव विजय मालू जी ने बताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ देशप्रेम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के सिंचन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद रखने और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में सचिव विजय मालू जी एवं पूर्व चेयरमैन श्री सुरेश भंसाली जी ने अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का आने वाला भविष्य है और सही मार्गदर्शन व उच्च संस्कारों से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर जीवन में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करने तथा देश व समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

समारोह का समापन आभार प्रदर्शन एवं मिष्ठान वितरण के साथ प्रातः 11:00 बजे हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस नीतू जैन जी, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Share:

Popular News