दुर्ग (नगपुरा) - श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ नगपुरा में चातुर्मासर्थ विराजित प. पू. साध्वीवर्या श्री मुक्तिप्रिया श्री जी म.सा. आदि ठाणा 12 की परम मंगलकारी निश्रा में दि. 9 जुलाई 2023 को मुख्य अतिथि जिनशासन रत्न सुश्रावकवर्य सांघवी श्री रमेश कुमारजी मोहनलालजी मुथा अध्यक्ष श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ, प्रबंध निदेशक मोहनमुथा एक्सपोर्ट प्रा. लि. चेन्नई के करकमलों से तीर्थ सर्वोदय विकास यात्रा क्रम में तीर्थ संकुल सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का आधार शिला रखा गया।
यह उत्सव सेलम स्टेनलेस स्टील प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक मांडवला निवासी संघवी श्री शांतिलालजी पुखराज जी दांतेवाड़िया की अध्यक्षता एवं परम तीर्थभक्त श्री भरत ओसवाल के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
पूज्य साध्वी जी म.सा. के मंगल आशीर्वाद के साथ तीर्थ परिसर में निर्माणाधीन श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला) के कार्ययोजना पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
धर्मसभा में तीर्थ के अध्यक्ष श्री गजराज पगारिया मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़, ट्रस्टी मूलचंद जैन, पुखराज मुणोत, पन्नलाल गोलछा, राजेन्द्र गोलछा, विजय चोपड़ा, सुरेश बागमार ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मदन तालेड़ा, प्रमोद पारख, दिलीप मेहता, श्री अरिहंत कला कीर्ति सेवाग्रुप के सदस्यगण तथा दिलीप जैन भिंवडी, जैन युवक मंडल दयालपुरा, बैंगलोर, चेन्नई, पूना, मुम्बई, मांडवला के सैकड़ों श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।