रायपुर - आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका डॉ. ज्योति प्रज्ञाजी, समणी डॉ. मानस प्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर ( 2023-24 ) की नवीन कार्यसमिति का शपथग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से दिनांक 09/07/2023, रविवार को आयोजित किया गया।
संस्कारक श्री अनिलजी दुगड़ व श्री अर्पितजी गोखरू ने संपूर्ण विधि मंत्रोच्चार द्वारा विधि संपन्न कराते हुए उपस्थित युवाशक्ति के साथ ही समाजजनों से जैन संस्कार विधि अपनाने आहृवान किया।
समणी वृंद द्वारा महामंत्र नवकार के मंगलाचरण से प्रारंभ आयोजन में विजय गीत तेयुप सदस्यों, श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ सभा मंत्री श्री वीरेंद्र डागा द्वारा किया गया। निर्वतमान अध्यक्ष श्री मनीष दुगड़ के निवेदन पर अभातेयुप सदस्य व तेयुप, रायपुर शाखा प्रभारी श्री अभिषेक जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री निर्मल गांधी को शपथ दिलाई तत्पश्चात श्री निर्मल गांधी ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा करते हुए सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। समारोह में विशेष रूप से उपस्थित शाखा प्रभारी श्री अभिषेक जैन के साथ ही सभा अध्यक्ष श्री गौतम जी गोलछा ने शुभकामना वक्तव्य दिया। समणी वृंद ने वर्तमान टीम से आगामी कार्यकाल हेतु देव गुरु धर्म से आशीष प्राप्त करते हुए युवाओं में धर्म के प्रति रुचि जगाने आवाहृन किया। समारोह का संचालन श्री गौरव दुगड़ व आभार श्री गौतम गुलगुलिया द्वारा किया गया। समारोह में विशेष रूप से अभातेयुप एमटीडीसी सलाहकार श्री निर्मल बैंगानी व अभातेयुप से छत्तीसगढ़ नेत्रदान प्रभारी श्री नवीन दुगड़ उपस्थित थे।