रायपुर - आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका डॉ. ज्योति प्रज्ञा जी, समणी डॉ. मानस प्रज्ञा जी के सान्निध्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर द्वारा शनिवार प्रतियोगिता अंतर्गत प्रतिभावान कौन? ग्रुप आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें 6 ग्रुप सभा, महिला मंडल, तेयुप, टीपीएफ, ज्ञानशाला, श्रावक/श्राविका समाज बनाये गए। भाग्य आधारित रोचक प्रश्नों के उत्तर देते हुए बोनश के रूप में भाग से प्राप्त अंको के आधार पर प्रतियोगिता हर पल रोचक उतार चढ़ाव लेती रही। प्रतियोगिता में सहभागी सदस्यों के अलावा तीन लक्की ड्रा व उपस्थित दर्शकों ने भाग्य के आधार पर पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के प्रायोजक श्री नवरतन जी डागा थे। संचालन मनीष नाहर व सहयोग नरेश पोकरणा, यश डूंगरवाल, वीरेंद्र डागा ने किया।