रायपुर - अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर द्वारा श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर द्वारा संचालित रायपुर ज्ञानशाला के सहयोग से मंत्र दीक्षा का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका डॉ. ज्योति प्रज्ञा जी, समणी डॉ. मानस प्रज्ञा जी के सान्निध्य में ज्ञानार्थीओं के साथ ही समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
मंत्र दीक्षा आयोजन में रायपुर ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं, श्री मनीष नाहर द्वारा गीतिका का संगान किया गया। ज्ञानशाला ज्ञानार्थीओं द्वारा मंत्र दीक्षा पर आधारित शिक्षाप्रद रोचक शानदार नृत्य नाटिका के साथ अनेक रोचक नाट्य का मंचन/प्रस्तुति दी गई। समणी निर्देशिका डॉ. ज्योति प्रज्ञा जी ने मंत्र का महत्व समझाते हुए 9 वर्ष के 12 बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाते हुए उपस्थित अन्य बच्चों से मंत्र दीक्षा के मंत्रों का पुनरावलोकन कराया। समणी डॉ. मानस प्रज्ञा जी ने उपस्थित बच्चों से मंत्र दीक्षा पर आधारित प्रश्न पूछ कर उनके ज्ञान का विकास किया।
संचालन गौरव दुगड़ व आभार गौतम गुलगुलिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन में विशेष रूप से अभातेयुप से तेयुप रायपुर शाखा प्रभारी श्री अभिषेक जैन उपस्थित थे।